बांस के चारकोल से बढ़ा धान का उत्पादन

बांस के चारकोल से बढ़ा धान का उत्पादन

काशी के तीन गांवों में जापानी तकनीक से खेती, प्रति वर्ग मीटर 95 ग्राम अधिक पैदावार

वाराणसी (जनवार्ता)। खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए काशी के रमना, मुस्तफाबाद और चांदपुर गांवों में बांस के चारकोल से खेती का प्रयोग किया जा रहा है। जापानी तकनीक पर आधारित इस पायलट प्रोजेक्ट के शुरुआती नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। खरीफ 2025 में चारकोल वाले खेत में सामान्य खेती की तुलना में प्रति वर्ग मीटर 95 ग्राम अधिक धान का उत्पादन हुआ।
गंगा अनुकूल आजीविका परियोजना के तहत जापानी संस्था ओइस्का ने जेआइसीए और उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से यह पहल शुरू की है। एक अक्टूबर 2027 तक चलने वाली इस परियोजना से करीब 200 किसान जुड़े हैं।

rajeshswari


प्रयोग के दौरान 2325 वर्ग मीटर क्षेत्र में सामान्य और चारकोल के इस्तेमाल से धान की खेती की गई। सामान्य खेत से 1151 किलोग्राम, जबकि चारकोल वाले खेत से 1373 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। यानी चारकोल के इस्तेमाल से 222 किलोग्राम अधिक उत्पादन हुआ। खास बात यह रही कि चारकोल वाले खेत में डीएपी और कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया।


चारकोल तैयार करने के लिए गुंबदनुमा भट्ठी में चार-चार फुट के बांस के टुकड़े रखकर 12 से 13 दिन तक पकाया जाता है। इस दौरान तापमान 800 से 1300 डिग्री सेल्सियस तक रखा जाता है और ऑक्सीजन का प्रवेश रोका जाता है।
जून 2026 में नौ किसानों ने जापान जाकर प्राकृतिक खेती और बांस के चारकोल के इस्तेमाल की तकनीक सीखी थी। परियोजना का उद्देश्य रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करना, खेती की लागत घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है। परियोजना पूरी होने के बाद रमना, मुस्तफाबाद और चांदपुर के समन्वयक किसान अन्य किसानों को इस तकनीक से खेती का प्रशिक्षण देंगे।

इसे भी पढ़े   जीवनदीप पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास में मना स्वतंत्रता दिवस पर्व
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *