अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती

अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में कैंट थाना क्षेत्र की अर्दली बाजार चौकी अंतर्गत महावीर मंदिर के पास से इंफिनिटी केयर हॉस्पिटल जाने वाली सड़क पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे, फल की दुकानें, ऑटो तथा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया गया। पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सुचारु हुआ।

rajeshswari

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को चांदपुर चौराहे का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चौराहे पर वाहनों के आवागमन, जाम की स्थिति और यातायात संचालन की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार और टीआई जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   भटका मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा, पुलिस की सराहना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *