नईबस्ती में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, संचालिका फरार

नईबस्ती में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, संचालिका फरार

छापेमारी में पकड़े गए दो युवतियां और दो ग्राहक, एक युवती के नाबालिग होने की बात आई सामने

वाराणसी  (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नईबस्ती में कथित अनैतिक व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और दो ग्राहकों को पकड़ा। इनमें एक युवती के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। अड्डे की कथित संचालिका ममता सिंह के फरार होने की जानकारी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, एक एनजीओ से मिली सूचना का सत्यापन कराने के बाद एसीपी कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का भी दावा किया गया है।

छापेमारी के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब मकान के संचालन, मकान मालिक की भूमिका और वहां युवतियों के पहुंचने के माध्यम की जांच कर रही है।

स्थानीय स्तर पर मकान मालिक के खुद को अधिवक्ता बताने की चर्चा भी सामने आई है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है कि मकान का वास्तविक उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और कथित गतिविधियों में किन लोगों की भूमिका थी।

एक युवती के नाबालिग होने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है। फरार बताई जा रही कथित संचालिका की तलाश के साथ-साथ पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   युवती की रहस्यमय लापता, परिवार ने जताई हत्या या दुर्व्यापार की आशंका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *