चंगवार पहुंचकर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जताई शोक संवेदना

चंगवार पहुंचकर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जताई शोक संवेदना

वाराणसी (जनवार्ता)। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंगवार निवासी एवं अपना दल (एस) के सक्रिय सदस्य आशीष पटेल के पूज्य पिता के निधन पर रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

rajeshswari

इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा प्रभु श्रीराम से परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा अपना दल (एस) परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉ. विनोद पटेल, सेक्टर अध्यक्ष विकास पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला महासचिव श्याम बली पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भट्टी गांव में जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *