किसान मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक16 जिलों के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और संगठन पर की चर्चा

किसान मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक16 जिलों के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और संगठन पर की चर्चा

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को किसान मोर्चा की काशी क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें 16 जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, उनके हितों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम विलास पाल ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच सक्रिय रहने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। देवदत्त शुक्ला ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने और किसानों से संवाद मजबूत करने पर जोर दिया।

rajeshswari


भाजपा आईटी सेल प्रमुख अजीत सिंह ने बताया कि यह काशी क्षेत्र की पहली बड़ी बैठक थी। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और किसान हितों के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया गया। बैठक में अभिषेक सिंह, केएन पांडेय, मनीष पाल, अभय सिंह पटेल, शिवम पाल, गुड़िया सिंह और रोहन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   रुपए की लेनदेन में दी हत्या की धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *