वाराणसी में पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 21 अगस्त से आगाज

वाराणसी में पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 21 अगस्त से आगाज

वाराणसी पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के 2160 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर भाग लेंगे।

rajeshswari

प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर सहित अन्य खेल स्थलों पर होगी। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन के लिए चार कोर्ट, 30 निर्णायक और 10 तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जबकि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न कॉलेजों को चिन्हित किया जा रहा है। जनवरी 2027 में प्रस्तावित राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी भी वाराणसी को मिलेगी।

इसे भी पढ़े   अशोका इंस्टिट्यूट में अंतर विभागीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *