नौतपा की तपिश में श्रद्धालुओं को राहत, बाबा विश्वनाथ धाम में शीतल पेय से मिस्ट फैन तक विशेष व्यवस्था

नौतपा की तपिश में श्रद्धालुओं को राहत, बाबा विश्वनाथ धाम में शीतल पेय से मिस्ट फैन तक विशेष व्यवस्था

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी विश्वनाथ धाम में नौतपा और भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा काल के दौरान दर्शनार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं लागू की हैं।

rajeshswari


मंदिर प्रशासन के अनुसार इस अवधि में बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार और अभिषेक फलों के रस एवं शीतल पेय पदार्थों से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए धाम परिसर और कतार मार्ग में जर्मन हैंगर, कैनोपी और मिस्ट फैन लगाए गए हैं, जिससे दर्शन के दौरान लोगों को राहत मिल सके।


बच्चों और परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्था की गई है। वहीं लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर ओआरएस, ग्लूकोज और गुड़ उपलब्ध कराया जा रहा है।
धाम परिसर में 19 स्थानों पर शीतल पेयजल के वाटर कूलर और 10 जगहों पर अतिरिक्त वॉटर कंटेनर लगाए गए हैं। कतार में खड़े श्रद्धालुओं को गर्म फर्श से राहत देने के लिए जूट मैट भी बिछाए गए हैं।
इसके अलावा पूरे धाम क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करने और संयम बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने की पहल तेज, महापौर और नगर आयुक्त से परिवार की बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *