“चिंता छोड़ भजन में लगें भक्त”, खराब स्वास्थ्य के बीच प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश

“चिंता छोड़ भजन में लगें भक्त”, खराब स्वास्थ्य के बीच प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबरों के बीच उन्होंने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश जारी किया है। केली कुंज आश्रम ट्रस्ट की ओर से साझा किए गए वीडियो में महाराज ने भक्तों से उनकी चिंता न करने और भजन-नाम जप में मन लगाने की अपील की।
करीब 1 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा, “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। बिना बोले भी हम आपके मन में रहेंगे। आप लोग निश्चिंत होकर भजन और नाम जप करते रहिए।”
उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि जो जिस सेवा में लगा है, वह उसी सेवा में पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुड़ा रहे। महाराज ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा अपने भक्तों के साथ हैं और समय आने पर स्वयं संवाद करेंगे।
वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “यह चिंता भी मत कीजिए कि हमारा उत्थान कैसे होगा। बिना कुछ बोले भी हम आपके मन में रहेंगे।”
प्रेमानंद महाराज का यह संदेश सामने आने के बाद उनके भक्त भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 17 मई से उनकी रात्रि पदयात्रा और एकांतिक दर्शन स्थगित हैं। लंबे समय से वह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती है। शिष्यों के मुताबिक हाल के दिनों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है।
हालांकि, तीन दिन पहले प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित अपने गुरु गोविंद शरण महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अर्शदीप की वायरल फोटो से बढ़ीं रिलेशनशिप की अटकलें, टैटू क्लू से मॉडल संग नाम जुड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *