नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

नवरात्रि पर शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। शारदीय नवरात्रि पर्व पर शैलपुत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीएम सिटी राजेश कुमार और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर परिसर और प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने, उचित बैरिकेडिंग कराने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया। भीड़ प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष, पार्किंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था समय से पूरी करने को भी कहा।

अपर पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया। साथ ही अधिकारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इसे भी पढ़े   राजातालाब में व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *