डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ पहुंचने का आह्वान

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ पहुंचने का आह्वान

रोहनिया में अपना दल (एस) की बैठक संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। अपना दल (एस) रोहनिया विधानसभा की मासिक बैठक ग्राम कनेरी स्थित मोहनसराय विधायक जनता दर्शन कार्यालय में विधानसभा सचिव जगत नारायण कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल और रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

rajeshswari

बैठक में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं से 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने और नेम प्लेट लगाने का भी आह्वान किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़े   बरेका में कर्मचारी हितों पर प्रशासन और परिषद के बीच हुई अहम बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *