‘सीवर, अंधेरा और उखड़ी सड़कें: मोहर्रम के बीच दाल मंडी की बदहाल तस्वीर

‘सीवर, अंधेरा और उखड़ी सड़कें: मोहर्रम के बीच दाल मंडी की बदहाल तस्वीर

मोहर्रम के दौरान दालमंडी क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। चौक से नई सड़क तक जुलूस और ताजिया मार्गों पर जगह-जगह सीवर का गंदा पानी बह रहा है। कई स्थानों पर जल निगम की पाइप लाइन फटने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि धवसतीकरण के कारण जगह-जगह पडा मलबा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

rajeshswari

जिन रास्तों से रोजाना मजलिस और जुलूस गुजर रहे हैं, वहीं कीचड़, गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते हादसे का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दालमंडी क्षेत्र से दर्जनों ताजिए गुजरते हैं और मोहर्रम के दौरान प्रतिदिन जुलूस निकल रहा है, लेकिन इसके बावजूद जुलूस मार्गों की सफाई और मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा है।


इलाके के घरों और इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला जारी है, जिनमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं। वहीं अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑल इंडिया शिया समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद मुनाजिर हुसैन (मंजू) ने नगर निगम प्रशासन से मोहर्रम के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाने, सीवर लाइन दुरुस्त कराने, क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत और बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घरों और इमामबाड़ों में आयोजित मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं, इसलिए प्रशासन को व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
इधर चौक थाना के पीछे जल विभाग द्वारा रात में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। छत्तातले निवासी शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि खुदाई के बाद गलियों को समतल नहीं किया गया है। रास्तों के चौके उखड़ जाने से ताजिया और जुलूस के दौरान लोगों के गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   दिव्यांग रेल कर्मचारियों के लिए दक्षता विकास कार्यक्रम संपन्न

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मोहर्रम के दौरान जुलूस मार्गों की सफाई, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *