तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 46 वर्षीय ओमप्रकाश बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डंपर बाइक सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। टक्कर में उनका बायां पैर शरीर से अलग होकर सर्विस रोड पर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय, नारायणपुर निवासी ओमप्रकाश बिंद वाराणसी में वॉलपेपर लगाने का काम करते थे। बुधवार की रात काम समाप्त करने के बाद वह अपने साथी गोपीगंज निवासी अखिलेश सरोज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसान इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर सर्विस रोड के रास्ते प्रयागराज की ओर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हाईवे और सर्विस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार डंपर और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़े   मॉक ड्रिल: एनएसजी और वाराणसी पुलिस ने ऑपरेशन गांडीव के तहत दिखाई तत्परता

ओमप्रकाश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वॉलपेपर लगाने का काम करके वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *