खेल से समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और समावेशिता की भावना भी होती है मजबूत : डॉ. सुनील पटेल

खेल से समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और समावेशिता की भावना भी होती है मजबूत : डॉ. सुनील पटेल

सिगरा स्टेडियम में दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी-2026’ का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश और अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rajeshswari

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल केवल प्रतिभा को निखारने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और समावेशिता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विधायक ने खिलाड़ियों के हौसले और जज्बे की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना: CRPF के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *