एसटीएफ : 50 हजार के इनामी गोतस्कर को  दबोचा

एसटीएफ : 50 हजार के इनामी गोतस्कर को  दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता) । स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई ने गोवंश तस्करी के प्रमुख मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद अरशद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस के डर से मुंबई, गुजरात तथा दिल्ली में छिपा हुआ था, लेकिन होली से पहले किसी से मिलने के बहाने वाराणसी लौट आया, जहां सूचना मिलते ही एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई की।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, मो. अरशद पुत्र गुलाम नवी, निवासी लहंगपुरा औरंगाबाद, थाना सिगरा, वाराणसी है। वह कोतवाली चंदौली थाने में वर्ष 2024 से गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में वांछित था। 15 मार्च 2024 को चंदौली कोतवाली क्षेत्र में तीन वाहनों से 34 गोवंशीय पशुओं की बरामदगी हुई थी, जिसमें उसके गिरोह के तीन अन्य तस्करों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में अरशद का नाम सामने आने पर वह फरार हो गया था।

वाराणसी में भी थाना सिगरा क्षेत्र में उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2020 और 2021 में थाना सिगरा में मारपीट, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। बाद में वह गोवंश तस्करी के गिरोह से जुड़ गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस उपाध्यक्ष शैलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव और दरोगा शहजादा खां के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने की। सूचना मिलने पर आरोपी थाना लोहता क्षेत्र के धमरियां मैदान के पास मौजूद होने की जानकारी पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसटीएफ कार्यालय लाया गया और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली चंदौली थाने में सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़े   धरती हिली और धंसने लगी जमीन.. कुदरत के कहर से कराह रहा वायनाड,अब तक 84 मौत

एसटीएफ की इस सफलता से गोवंश तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती मिली है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी रहेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *