किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन और एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जित लाल उर्फ जीतू राजभर (24) निवासी कोहना, थाना सारनाथ को बेनीपुर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना सारनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   हरिश्चंद्र घाट पर जिलाधिकारी का निरीक्षण कर सिल्ट हटाने और स्वच्छता के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *