बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएनएस अधिकारियों का 21 सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण शुरू

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएनएस अधिकारियों का 21 सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से नवचयनित कनिष्ठ कार्यपालक (जूनियर एग्जीक्यूटिव-इलेक्ट्रॉनिक्स) प्रशिक्षुओं के लिए 21 सप्ताह के व्यापक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को संचार (कम्युनिकेशन), नेविगेशन और सर्विलांस (सीएनएस) प्रणालियों के संचालन, अनुरक्षण और तकनीकी दक्षता से प्रशिक्षित करना है।

rajeshswari

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीएनएस विभाग के प्रभारी सहित एयरपोर्ट के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। हाल ही में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 503 पदों पर चयन किया है। इन अधिकारियों को देश के विभिन्न हवाई अड्डों और प्रशिक्षण केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके तहत वाराणसी एयरपोर्ट को भी प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि किसी भी हवाई अड्डे के सुरक्षित और निर्बाध संचालन में कम्युनिकेशन, नेविगेशन और सर्विलांस प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उड़ानों का सुरक्षित संचालन, सटीक नेविगेशन, सुरक्षित लैंडिंग और हवाई यातायात प्रबंधन पूरी तरह इन तकनीकी प्रणालियों की दक्षता पर निर्भर करता है। ऐसे में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

सीएनएस विभाग के प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आधुनिक रडार प्रणाली, एयर-टू-ग्राउंड संचार प्रणाली, नेविगेशन उपकरण, सर्विलांस सिस्टम तथा एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े उपकरणों के संचालन और अनुरक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही तकनीकी समस्याओं के समाधान और अत्याधुनिक विमानन तकनीकों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़े   महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में पुलिस का नया 'सॉफ्ट' अंदाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *