वाराणसी में ‘सपनों की पगडंडियां’ का विमोचन, साहित्य और पत्रकारिता पर होगा विमर्श
वाराणसी (जनवार्ता)।बुद्धा प्रेक्षागृह, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पहड़िया में 17 फरवरी को लेखक– पत्रकार विजय विनीत की पुस्तक ‘सपनों की पगडंडियां’ का भव्य विमोचन एवं एकाग्र परिचर्चा आयोजित होगी। कार्यक्रम में उनकी अन्य कृतियों ‘जर्नलिज्म एआई’ और कहानी संग्रह ‘मैं इश्क लिखूं, तुम बनारस समझना’ पर भी विमर्श होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. नागेंद्र पांडेय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी होंगी। विशिष्ट अतिथियों में नवभारत टाइम्स के संपादक सुधीर मिश्र, बीएचयू के प्रो. मनोज कुमार सिंह, नागरीप्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल तथा संस्थान के अध्यक्ष अंकित मौर्य शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर जनमित्र न्यास द्वारा सामाजिक सरोकारों में योगदान देने वाली विभूतियों को जनमित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक अशोक आनंद करेंगे। समापन के बाद भोजन एवं पुस्तक हस्ताक्षर सत्र आयोजित होगा।

