महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

तमंचा-बाइक समेत लूट का सामान बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलसूत्र लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर छह अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे चोलापुर थाना क्षेत्र में बाबा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट, पलहीपट्टी से बाबतपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयदीप पटेल (22) पुत्र रामलाल पटेल निवासी ग्राम देवराई, थाना फूलपुर और मौसम वर्मा (21) पुत्र रविन्द्र वर्मा निवासी ग्राम देवराई, थाना फूलपुर के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, तीन अक्टूबर को एक महिला ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह इलाज कराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर चोलापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0406/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने का एक मंगलसूत्र, .315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुन राम गौतम, उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक धनंजय सिंह समेत चोलापुर पुलिस तथा एसओजी के उपनिरीक्षक आयुष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   2027 चुनाव लड़ेंगे बृजेश सिंह, पूर्वांचल में बढ़ी सियासी हलचल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *