वाराणसी : रिक्शा चालक ने ब्लेड से गर्दन काटी

वाराणसी : रिक्शा चालक ने ब्लेड से गर्दन काटी

ट्रॉमा सेंटर रेफर

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार इलाके में सोमवार को एक रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े व्यक्ति को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान 45 वर्षीय राजेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के अईलीपुर गांव का निवासी है। वह वाराणसी के जलालीपुरा तेलियाना फाटक क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाता है।

सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायल को तत्काल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल द्वारा चौक थाना पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *