वाराणसी : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत

वाराणसी : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत

प्रशासनिक दबाव और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े

वाराणसी  (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक शेख मोहम्मद असगर अली की बुधवार सुबह बीमारी के कारण मौत हो गई। वे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के अतिरिक्त दायित्व पर तैनात थे और   काम में लगे हुए थे। परिवार वालों के अनुसार, लगातार काम के बोझ और तनाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन विभाग से समय पर छुट्टी न मिलने के कारण वे काम करते रहे।

rajeshswari

शिक्षक असगर अली को जॉन्डिस (पीलिया) की बीमारी हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बीमार होने के बावजूद अफसरों ने उन्हें एसआईआर की ड्यूटी से नहीं छोड़ा, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई।

शेख मोहम्मद असगर अली के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। उनकी मौत की खबर से विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हंडिया पीजी कॉलेज में संगोष्ठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *