शिवदासपुर नई बस्ती में सीवर व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

शिवदासपुर नई बस्ती में सीवर व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर नई बस्ती स्थित प्लाट नंबर 413 के पास कब्रिस्तान के बगल वाली गली में सीवर लाइन नहीं होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने से गली में जलभराव, गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

rajeshswari

क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासी जयप्रकाश मौर्य (पुत्र केशव प्रसाद मौर्य) एवं क्षेत्रवासियों ने नगर निगम वाराणसी से मांग की है कि क्षेत्र में शीघ्र सीवर लाइन का निर्माण कराकर गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री-व्हीलर चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि सीवर व्यवस्था का अभाव स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सीवर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इसे भी पढ़े   सारनाथ बाइक हटाने को कहने पर पुलिसकर्मी पर तीन युवकों का हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *