काशी तमिल संगमम के छात्रों का स्वागत
वाराणसी (जनवार्ता)। काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए छात्रों का शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। रेलवे अधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सभी छात्रों को बसों से निर्धारित ठहरने के स्थान पर भेजा गया।

काशी प्रवास के दौरान छात्र श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, गंगा आरती में शामिल होने के साथ सारनाथ, प्रयागराज और अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे स्थानीय विद्यार्थियों से संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
काशी तमिल संगमम का उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत की भाषा, संस्कृति और परंपराओं के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है।
स्वागत समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, डीआरएम आशीष जैन, सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक विवेक सिंह, स्टेशन उपाधीक्षक सर्वेश पांडेय और क्षेत्रीय मंत्री जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

