शेयर बाजार में नुकसान के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

शेयर बाजार में नुकसान के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस ने समय रहते बचाया

वाराणसी (जनवार्ता)। रामनगर थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में हुए आर्थिक नुकसान से परेशान एक युवक के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। युवक की पहचान चंदन कुमार (35) निवासी रांची, झारखंड के रूप में हुई है।

rajeshswari

बताया गया कि युवक ने परिजनों को एक वीडियो भेजा था, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने युवक से संवाद स्थापित कर उसे समझाया-बुझाया और सुरक्षित स्थान पर लाकर उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

समय रहते पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। युवक के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत पुलिस टीम का आभार जताया।

इसे भी पढ़े   आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल की समर पार्टी में दिखा देशभक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *