संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास

संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता) । साकेत नगर कॉलोनी स्थित संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

rajeshswari

त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस कार्य की लागत 6.41 लाख रुपये है और सड़क की लंबाई 100 मीटर होगी। निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विकास कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ संकटहरण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, राजीव सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह सनी, मनोज सोनकर, शशांक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, अमित खरे, अनिल तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, प्रिंस द्विवेदी, जगन्नाथ ओझा, शालिनी सिंह, अर्चना मधेसिया, निशा श्रीवास्तव, कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

इसे भी पढ़े   मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *