पराड़कर भवन में सपा की पीडीए जन पंचायत

पराड़कर भवन में सपा की पीडीए जन पंचायत

महंगाई-बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के उठे मुद्दे

वाराणसी (जनवार्ता) । समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए समाज को संगठित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में ‘पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पीडीए समाज के लोग शामिल हुए।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, आरक्षण और संविधान से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ों और अति पिछड़ों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में अपराध और पीडीए समाज के लोगों के उत्पीड़न के मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

कार्यक्रम में पूजा यादव ने कैंट विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए समाज के लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रियांशु यादव, विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, इस्तकबाल कुरैशी, लालू यादव, किशन दीक्षित, रविकांत विश्वकर्मा, संदीप शर्मा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *