मिर्जापुर में खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली

मिर्जापुर में खेत से मिट्टी निकालने से मना करने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात जमीनी विवाद में खूनी खेल देखने को मिला। दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात घटी घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

rajeshswari

पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में रविवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग एक खेत में मिट्टी की खुदाई करा रहे थे। खेत मालिक राजेश यादव को इसकी जानकारी मिली तो वे परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विपक्षियों को अपने खेत से मिट्टी खोदाई करने से मना किया।

इस पर विपक्षियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच विपक्षियों ने गोली चला दी। गोली लगने से राजेश यादव (42) और उनके छोटे भाई चंद्रशेखर यादव (38) घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए विंध्याचल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंडलीय अस्पताल से भी दोनों को वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में राजेश की मौत हो गई। सूचना पर विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि मिट्टी खुदाई से मना करने पर मारपीट हुई। उसके बाद विपक्षियों ने घर पर आकर गोली मारी है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, भारी पुलिसबल तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *