घर से नकदी व जेवर ले उड़े चोर

घर से नकदी व जेवर ले उड़े चोर

मऊ, हलधरपुर  (जनवार्ता)। ठेचा गांव में सोमवार रात एक साहसिक चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने पहले रामविलास राजभर के मकान की छत पर चढ़कर शराब पी और इसके बाद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

rajeshswari

पीड़ित रामविलास राजभर का कहना है कि चोरों ने दो अलमारियों के ताले तोड़कर घर से 48 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पीड़ित की ओर से हलधरपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर एम्स के छात्र मेस में कीड़े निकलने से आक्रोशित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *