जंसा : शिव मंदिर के तालाब पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जंसा : शिव मंदिर के तालाब पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर के तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों ग्रामीण तख्तियां लेकर राजातालाब तहसील पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तालाब की जमीन पर कब्जा कर उसकी प्रकृति बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

rajeshswari

उमा, मुन्ना, किशोरी, करन और अमित सहित कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) से मुलाकात कर तालाब और आसपास की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब की पहचान मिटने का खतरा है।

उपजिलाधिकारी राजातालाब ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े   अजय राय पर मंत्री अनिल राजभर का हमला, बोले- “कार्रवाई के डर से बदले सुर”
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *