चंदौली: इलिया में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़

चंदौली: इलिया में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़

एक तस्कर घायल, दूसरा फरार

चंदौली (जनवार्ता) : इलिया थाना क्षेत्र के खझरा पहाड़ी के पास गुरुवार देर रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से आठ मवेशी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया।

rajeshswari

थानाध्यक्ष इलिया को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गौ-तस्कर बोलेरो पिकअप में मवेशी लादकर अहरौरा से बिहार की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने खझरा पहाड़ी के पास वाहन का पीछा किया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तस्कर सोनू अंसारी (पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी, निवासी अहरौरा, मिर्जापुर) के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी छोट्टू यादव (निवासी हड़िया, प्रयागराज) मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   चंदौली में रोडवेज बस डिपो निर्माण का रास्ता साफ, कैबिनेट ने दी भूमि हस्तांतरण की मंजूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *