ब्लड सैंपलिंग शिविर का शुभारंभ

ब्लड सैंपलिंग शिविर का शुभारंभ

प्रथम दिन 76 नमूने एकत्र

rajeshswari

वाराणसी  (जनवार्ता)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी के निर्देश पर शहर में कम्युनिटी बेस्ड ब्लड सैंपलिंग शिविरों की शुरुआत सोमवार को हुई। पहला शिविर खजुरी वार्ड के पक्की बाजार स्थित विभा आंगनवाड़ी केंद्र में लगा, जहां 76 व्यक्तियों के रक्त नमूने लिए गए और सभी का ब्लड प्रेशर भी जांचा गया।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्दली बाजार की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता मौर्य ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, एनीमिया, मलेरिया, डेंगू, टीबी और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच की जा रही है। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अस्पताल नहीं जा पाते। समय पर बीमारी पता चलने से तुरंत इलाज शुरू हो सकेगा।

डॉ. मौर्य ने कहा कि ऐसे शिविर अर्दली बाजार क्षेत्र के सभी वार्डों में लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यह अभियान जनपद के विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत मलिन बस्तियों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी चलेगा। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से शहर के जरूरतमंद लोगों को घर के पास ही मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट: चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी में अगले 3 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *