वाराणसी के गोपालपुर रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का शव मिला,पुलिस जाँच में जुटी

वाराणसी के गोपालपुर रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का शव मिला,पुलिस जाँच में जुटी

वाराणसी के गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दो युवकों का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवकों की  हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया है। उनके शरीर पर नाममात्र के कपड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटनाक्रम के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने दो युवकों का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने छानबीन शुरू की तो मौके से कुछ नहीं मिला जिससे मृतकों की शिनाख्त हो सके।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, मृत युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने बताया कि शव जिन परिस्थितियों में मिले हैं, ऐसे में लग रहा है कि वीभत्स तरीके से हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंका गया है।

युवकों के तन के निचले हिस्से के कपड़े गायब थे। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

इसे भी पढ़े   इजरायल-हमास की जंग के बाद टूटा Adani Port का शेयर,अडानी ग्रुप के बयान के बाद चढ़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *