गोरखपुर में महिला की न्यूड बॉडी मिलने से सनसनी

गोरखपुर में महिला की न्यूड बॉडी मिलने से सनसनी

सिर कूंचकर हत्या की आशंका

गोरखपुर  (जनवार्ता)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बेयर घट्टा पुल के नीचे शुक्रवार तड़के एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सिर को ईंट से बुरी तरह कूंचा गया था, जिससे पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंके जाने की आशंका है।
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *