बस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

बस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

गोरखपुर (जनवार्ता)। शहर के शास्त्री चौक पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से निजी सुरक्षा गार्ड अनूप राज उर्फ मुनमुन (52) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari


बिहार निवासी अनूप राज कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन भवन में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। सुबह चाय पीकर लौटते समय वह राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस की चपेट में आ गए। हादसे में बस का पहिया उनके हाथ पर चढ़ गया, जिससे हाथ और मोबाइल फोन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


घटना के बाद शास्त्री चौक पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सफर को मजबूर ग्रामीण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *