बच्ची हत्याकांड में पिता का बयान दर्ज, 24 को सुनवाई

बच्ची हत्याकांड में पिता का बयान दर्ज, 24 को सुनवाई

गोरखपुर (जनवार्ता)। 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में पीड़िता के पिता का बयान दर्ज किया गया। बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी की गई।

rajeshswari

मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
पुलिस की ओर से दाखिल 187 पन्नों की चार्जशीट के आधार पर मुख्य आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं। चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज, मृतका की बहन के बयान समेत कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीएनए और अन्य जैविक नमूनों की कुछ फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

इसे भी पढ़े   युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र निर्माता : प्रो. आनंद कुमार त्यागी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *