गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, पड़ोसी शिक्षक ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, पड़ोसी शिक्षक ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

गोरखपुर (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, वैभव का शव सर्वेश भट्ट के घर से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   गोरखनाथ मंदिर में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए आतंकी ने किया हमला !
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *