गोरखपुर में पशु चिकित्सक की मौत, महिला पर करोड़ों की ठगी का आरोप

गोरखपुर में पशु चिकित्सक की मौत, महिला पर करोड़ों की ठगी का आरोप

पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट

गोरखपुर (जनवार्ता)। गोरखनाथ क्षेत्र में 45 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक महिला को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, डॉ. परमात्मा सिंह ने महिला गरिमा सिंह पर करीब 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी दी है।

बताया गया है कि डॉ. परमात्मा सिंह महराजगंज के नौतनवा में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी डॉ. सुमित्रा सिंह भी पशु चिकित्सक हैं। परिजनों के अनुसार, आर्थिक विवाद को लेकर वह तनाव में थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता पारस नाथ सिंह और मां कुंती सिंह मऊ से गोरखपुर पहुंचे। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कथित सुसाइड नोट और महिला के खिलाफ लगाए गए आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े   गोरखनाथ मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन, विजयदशमी पर भव्य शोभायात्रा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *