चौबेपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार  गंभीर

चौबेपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार  गंभीर

वाराणसी  चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी पुल के निकट शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

rajeshswari

घटना के अनुसार, रजवाड़ी निवासी विशाल यादव अपने घर के समीप बाइक से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   एसबीआई का होम, कार और पर्सनल लोन हुआ महंगा,बढ़ाई कर्ज की ब्‍याज दरें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *