भोर में सोती महिला पर हमला, गहने लूटकर भागे अज्ञात बदमाश

भोर में सोती महिला पर हमला, गहने लूटकर भागे अज्ञात बदमाश

चौबेपुर ( जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार की भोर में रामपुर चंद्रावती गांव के एक निवास पर अज्ञात बदमाशों ने सोती हुई एक महिला पर हमला करके उसके गहने लूट लिए।

rajeshswari

पीड़िता इंदु देवी ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे वह अपने मकान के गलियारे में चारपाई पर सो रही थीं। तभी दो अज्ञात व्यक्ति वहाँ घुस आए। उन्होंने इंदु देवी के मुंह पर हाथ रखकर उन्हें दबाना शुरू कर दिया, जिससे वह चिल्ला भी नहीं पा रही थीं और उनका दम घुटने लगा।

इस दौरान उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने इंदु देवी के दोनों कानों से सोने के झालीदार आयरन (ईयररिंग) और गले से मंगलसूत्र जबरन निकाल लिए। जैसे ही उन्होंने उनका मुंह छोड़ा, इंदु देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। इससे घबराकर वे दोनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

इंदु देवी के अनुसार, हमलावरों ने अपने मुंह काले कपड़े से ढके हुए थे, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल है। वहीं थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना की गहन जाँच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   कड़ी सुरक्षा के बिच बांदा जेल से मुख़्तार अंसारी को मऊ की एमपी -एमएलए कोर्ट में पेश किया गया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *