वाराणसी के रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में साईंस एग्जीबिशन, छात्रों ने दिखाया हुनर

वाराणसी के रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में साईंस एग्जीबिशन, छात्रों ने दिखाया हुनर

वाराणसी के रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।

rajeshswari

प्रदर्शनी में ग्रीन हाउस इफेक्ट, वाटर प्यूरीफिकेशन, ग्राउंड वाटर मेंटेन, रोबोट मॉडल, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी तथा सोशल साइंस से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और आधुनिक तकनीक के महत्व को सरल भाषा में समझाया। ‘राम मंदिर अयोध्या’ विषय पर तैयार मॉडल ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया और छात्रों की रचनात्मकता की सराहना हुई।

स्कूल के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने एक-एक स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों के प्रोजेक्ट्स को देखा और उनके प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, शोध की प्रवृत्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश तिवारी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग और प्रस्तुति से ही वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला। प्रदर्शनी ने यह साबित कर दिया कि विद्यालय के छात्र प्रतिभा और नवाचार में किसी से कम नहीं हैं।

इसे भी पढ़े   विकास की नई गति: दीनापुर और संदहा में 3 करोड़ 99 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *