वाराणसी में जुमे के नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस

वाराणसी में जुमे के नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई पर फैसला आने के बाद से आज पहला जुमा है। जुमे की नमाज लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। 

rajeshswari

जुमे की नमाज को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। फोर्स को ब्रीफ करते हुए एसीपी दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध ने साथ में पैदल गश्त किया। 

ज्ञानवापी गेट नंबर चार के सामने भी भारी फोर्स लगाई गई है। नई सड़क लंगड़ा हाफिज मस्जिद के पास एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडे ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग की।

दशाश्वमेध, चौक, लक्सा और कोतवाली थाने के थानेदार को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस आयुक्त ने लगातार मूवमेंट करते रहने के लिए भी कहा है। 

इसे भी पढ़े   राम मंदिर,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब बनाया अटल सेतु…इस कंपनी पर देश को क्यों इतना भरोसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *