मैरा पाण्डेय ग्राउंड में बर्थडे पार्टी बनी बवाल, पन्नूगंज पुलिस की सख्ती; छह गिरफ्तार, पांच बाइक सीज

मैरा पाण्डेय ग्राउंड में बर्थडे पार्टी बनी बवाल, पन्नूगंज पुलिस की सख्ती; छह गिरफ्तार, पांच बाइक सीज

सोनभद्र  (जनवार्ता)!  शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पन्नूगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम भुसौलिया स्थित मैरा पाण्डेय ग्राउंड में मोटरसाइकिल पर केक काटकर हुड़दंग मचा रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच मोटरसाइकिलों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक मोटरसाइकिल पर केक काटते हुए तेज आवाज में शोर-शराबा कर रहे हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और छह आरोपितों को हिरासत में ले लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में शिवानन्द, अजीत यादव, पियूष, जयप्रकाश, सुरेश व विशाल शामिल हैं।

वहीं सूर्यनाथ, शशिकांत और एक अन्य विशाल मौके से फरार हो गए, जिनके विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के गौरव को फिल्म प्रोड्यूसिंग व सामाजिक कार्य हेतु डॉक्टरेट उपाधि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *