फतेहपुर : रफ्तार और लापरवाही से दो बाइकों की भिड़ंत,  चार युवकों ने गवाई जान

फतेहपुर : रफ्तार और लापरवाही से दो बाइकों की भिड़ंत,  चार युवकों ने गवाई जान

फतेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र में मेवली मोड़ (सिधांव के पास) पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद चार युवकों की मौत हो गई, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चार युवक किसी शादी समारोह (दावत) से लौट रहे थे। सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25 वर्ष) अपने साथियों सौरभ द्विवेदी (28 वर्ष) और उमेश पाल के साथ एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गांव निवासी गजराज पाल उर्फ पिंटू (35 वर्ष) अकेले थे। तेज गति के कारण दोनों बाइकें सीधे टकरा गईं और सभी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि सौरभ द्विवेदी और गजराज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश यादव और उमेश पाल गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी भी जान चली गई।

सभी युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और मौतें तत्काल हुईं।

ललौली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *