विंध्याचल धाम जाने वालों के लिए रोडवेज की खास तैयारी
वाराणसी (जनवार्ता)। नवरात्रि शुरू होते ही प्रदेश में भक्ति का माहौल चरम पर है। जहाँ विंध्याचल धाम स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र से बस सेवाओं में बड़ा विस्तार किया है। जहाँ क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नवरात्रि मेले में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या सामान्य दिनों की 21 से बढ़ाकर 86 कर दी गई है। वही इनमें 65 “पूजा स्पेशल” बसें शामिल हैं, जो 18/19 मार्च से 27 मार्च तक संचालित होंगी। जो बसों का संचालन यात्रियों की मांग के अनुसार किया जाएगा। इसमें आठों डिपो से बसें चलाई जाएंगी। जो जौनपुर डिपो से सर्वाधिक 20 अतिरिक्त बसें, जबकि कैंट व काशी डिपो से 10-10 बसें संचालित होंगी। जो चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र और विंध्यनगर से भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जिसमें यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 जारी किया गया है।


