रोहनिया में लाखों के जेवरात चोरी

रोहनिया में लाखों के जेवरात चोरी

भांजे के दोस्त पर केस दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के देल्हना गांव में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देल्हना निवासी आशीष कुमार चौहान ने बताया कि उनके घर की आलमारी में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। 15 मार्च को जब उन्होंने आलमारी खोली तो एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का छाड़ा, सोने का मंगलसूत्र, नथिया और चांदी की करधनी गायब मिली। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पीड़ित के अनुसार, उनका भांजा अमन उनके घर पर रहकर पढ़ाई करता है। उसका दोस्त धर्मेंद्र कुमार, निवासी करसड़ा, अक्सर घर आता-जाता था। घटना के बाद संदेह के आधार पर आशीष ने धर्मेंद्र का नाम पुलिस को दिया।
रोहनिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चोरों ने घर में घुसकर गहना व नगदी पर हाथ साफ किया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *