शादीशुदा युवक ने बीएससी छात्रा को प्रेम जाल में फांस किया गर्भवती

शादीशुदा युवक ने बीएससी छात्रा को प्रेम जाल में फांस किया गर्भवती

वाराणसी (जनवार्ता)। बीएससी तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा को पांच साल पुरानी दोस्ती के नाम पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए शादीशुदा युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने मुंह फेर लिया और जाति का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो चौंकाने वाली बात सामने आई युवक पहले से शादीशुदा है और उसका आठ महीने का बच्चा भी है।

rajeshswari

चेतगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले जगतगंज निवासी माध्यम यादव से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। युवक बार-बार शादी का वादा करके उसे जगतगंज स्थित एक होम स्टे में ले जाता था और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। युवती कई बार शादी की बात करती रही, लेकिन युवक हर बार घरवालों से बात करने का आश्वासन देकर टालता रहा।

जब युवती गर्भवती हुई और उसने यह बात माध्यम यादव को बताई तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने कहा, “हम दोनों अलग-अलग जाति के हैं, शादी नहीं हो सकती।” पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से विवाहित है और पिता भी बन चुका है। युवती ने इस धोखे और शोषण की शिकायत चेतगंज थाने में लिखित तहरीर देकर दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी माध्यम यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का दावा कर रही है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ थाना रैंकिंग जारी: 46 थाने अव्वल, अमीनाबाद सबसे पीछे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *