पाँच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

पाँच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता) । हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का पाँच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को महाविद्यालय के बावन बीघा परिसर में शुरू हो गया। यह शिविर बुधवार से रविवार तक चलेगा।

rajeshswari

शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रो. अनुराधा राय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना तथा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

मुख्य वक्ता प्रो. अनुराधा राय ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में वफादारी, नैतिकता, सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

भारत स्काउट एवं गाइड की प्रशिक्षिका श्रीमती रितेशिनी मिश्रा ने कहा, “स्काउटिंग का असली उद्देश्य स्वयं के प्रति ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।”

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य डॉ. दुर्गेश सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के राजेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षक निलेश जायसवाल, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   12 लाख पहुंची केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या,भारी आपदा के बाद भी नहीं डगमगा रहे कदम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *