थाने से सटे हाईवे पर चोरी की वारदात, 14 टायरा ट्रक से चार टायर उड़ाए

थाने से सटे हाईवे पर चोरी की वारदात, 14 टायरा ट्रक से चार टायर उड़ाए

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाईवे पर महज कुछ ही दूरी पर खड़े एक 14 टायरा ट्रक से चोरों ने रिम सहित चार टायर पार कर दिए। घटना गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के के बीच की बताई जा रही है।ट्रक चालक मोहम्मद नबाब, निवासी बहादुरपुर, ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 11 बजे अपना ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा कर घर सोने चला गया। शुक्रवार की अलसुबह गांव के ही कुछ युवक सैर पर निकले थे, तभी उनकी नजर ट्रक की खराब हालत पर पड़ी। उन्होंने तुरंत जाकर चालक नबाब को सूचना दी।मौके पर पहुंचने पर नबाब ने देखा कि ट्रक के दो दाएं और दो बाएं ओर के टायर, जो रिम सहित थे, गायब हैं। चोर टायर खोलकर ले गए थे। घटना की सूचना तुरंत ट्रक मालिक और डायल 112 पुलिस को दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गए टायरों की कीमत लाखों रुपये में है।

rajeshswari

वहीं, पांडेयका पूरा गांव निवासी शिवाकांत यादव ने इस मामले में चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जनवार्ता सूचना मिली है कानूनी कार्यवाही कराए जाएगी l

इसे भी पढ़े   लखनऊ स्मार्ट सिटी के जीएम की हार्ट अटैक से मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *