बहादुरपुर कट के पास सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बहादुरपुर कट के पास सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर कट के पास हाइवे किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से बाइक घुसने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गाजीपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। तेज रफ्तार बाइक बहादुरपुर कट के समीप हाइवे किनारे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया।

rajeshswari

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस डंपर के मालिक और बाइक सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *