यूपी कॉलेज कैंपस में छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग

यूपी कॉलेज कैंपस में छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग

वाराणसी (जनवार्ता) । उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में शुक्रवार को एक छात्र पर  गोलीबारी की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में छात्र सूर्य प्रताप सिंह (पुत्र ऋषिदेव सिंह, ग्राम दुबैठा, सैदपुर, गाजीपुर) पर हमलावरों ने फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, छात्र को कुल 8 जगहों पर गोली लगी, जिसमें सिर और कमर के नीचे के हिस्से शामिल हैं।

rajeshswari

घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमलावर मौके पर पिस्टल फेंककर फरार हो गए है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर सी.पी. अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा, एसीपी कैंट नितिन तनेजा सहित बड़ी संख्या में थानेदार और पीएसी बल मौके पर पहुंचे। कॉलेज क्षेत्र के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों के नाम मंजीत और अनूप फायर बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने कॉलेज गेट बंद कर दिया, हंगामा किया और प्रिंसिपल के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं तथा कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी पर सवाल उठा रहे हैं। वे बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   साइकिल रैली के साथ बरेका ने दिया फिटनेस का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *