लखनऊ: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पूरा गौतमपल्ली थाना लाइन हाजिर

लखनऊ: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पूरा गौतमपल्ली थाना लाइन हाजिर

लखनऊ (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद राजधानी के संवेदनशील इलाके में स्थित गौतमपल्ली पुलिस थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह समेत सभी दारोगा और सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास के थाने के सभी पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया है।

rajeshswari

मामला 2.5 लाख रुपये की जबरन वसूली का है। पुलिस ने दो फ्रॉड करने वालों को पकड़ा था, लेकिन रातभर उनसे टॉर्चर करने के बाद सुबह 2.5 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया गया। एसीपी हजरतगंज की जांच में सीसीटीवी फुटेज से पूरा मामला खुल गया। लखनऊ पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त एक्शन लिया गया।

गौतमपल्ली थाना मुख्यमंत्री आवास के बेहद नजदीक है, इसलिए इस मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और साफ निर्देश दिए कि दोषियों पर कोई रियायत न बरती जाए।

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पूरी थाना टीम को लाइन हाजिर करने के साथ ही नए अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   यूपी में IAS अधिकारियों की बड़ी पदोन्नति: 2001 और 2010 बैच के कई अफसरों को लाभ, आदेश 1 जनवरी से प्रभावी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *